Tafcop Portal एक ऐसा पोर्टल है जिसे दूरसंचार विभाग ने भारतीय उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए लॉन्च किया है। यह एक ऐसी वेबसाइट है जिसे घर बैठे आसानी से यह पता लगा सकते है कि आपके आधार कार्ड पर कितने सिम एक्टिवेट है। अगर आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल करके किसी ने सिम कार्ड लिया है और उसका गलत यूज कर रहा है, आपको इसके बारे में पता लगाना है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।
आप TAFCOP PORTAL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप पता लगा सकते हैं कि आपके आधार कार्ड से कितने सिम कार्ड जुड़े हुए हैं, और यदि कोई गलत नंबर है, तो आप उसे एक दम बंद भी करवा सकते हैं। ताकि आपके साथ कोई धोखाधड़ी न हो। चलिए अब विस्तार से जानते है, TAFCOP पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी।
TAFCOP Portal पर एक्टिव सिम स्टेटस कैसे चेक करें
एक्टिव सिम स्टेटस चेक करने का पूरी तरीका निचे दिया गया है:-
- आपको सबसे पहले एक्टिव सिम स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- जहा आपको लॉगिन वाला एक पेज दिखाई देगा।

- इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है, जो चल रहा है।
- उसके बाद एक कैप्चा कोड पूरा करना है और Validate Capcha पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी कोड आएगा।
- आपको ओटीपी कोड डालकर लॉगिन वाले बटन पर क्लिक करना है।
- ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।

- इस पेज पर आपको आपके Active मोबाइल नंबर की लिस्ट देखने को मिलेगी।
- अगर लिस्ट में से कोई नंबर आपका नहीं है, तो उस नंबर को सेलेक्ट करके नॉट माई नंबर के ऑप्शन चुनना है और Report के बटन पर क्लिक करना है।
- अब आप उस नंबर को बंद कर सकते है।
- इसी प्रकार आप अपने नंबर के लिए Not My Number, Not Required और Required में से किसी एक ऑप्शन को चुन सकते है।
- इसके बाद टैफकॉप स्टेटस देखने के लिए आपको एक रेफरन्स नंबर मिलेगा।
- आप उस नंबर के द्वारा अपनी सिम स्टेटस चेक कर सकते है।
TAFCOP पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?
टैफकॉप पोर्टल पर लॉगिन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है, जिसे आप स्टेप बाय स्टेप फॉलो कर सकते है :-
- लॉगिन करने के लिए आपको सबसे पहले TAFCOP पोर्टल की लॉगिन वेबसाइट https://tafcopauth.sancharsaathi.gov.in/PrivilegeManagement/loginPage पर जाना है।
- जहां आपके सामने होम पेज पर लॉगिन वाला फार्म खुल जाएगा।

- इस फार्म में आपको सबसे पहले यूजर नाम भरना है। उसके बाद दिया गया कैप्चा कोड डालना है और वैलिडेट कैप्चा पर क्लिक करना है उसके बाद आपके और OTP को वेरिफाई करना है।
- इसके बाद पासवर्ड डालना है और लॉगिन वाले बटन पर क्लिक करना है।
- ऐसा करते ही आपका लॉगिन TAFCOP पोर्टल पर हो जाएगा।
आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक है या नहीं कैसे पता करें?
- मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक है या नहीं उसके लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- जहा होम पेज पर आपको अपना आधार नंबर डालना है और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को डालना है और Send ओटीपी वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक कोड आएगा। उसको वेरिफाई करें।
- ऐसा करने के बाद यदि आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो आपकी स्क्रीन पर एक इनफार्मेशन आ जाएगी की आपका नंबर रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है।
TAFCOP पोर्टल क्या है?
टैफकॉप पोर्टल की शुरुआत साल 2023 में दूरसंचार विभाग द्वारा की गई है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य
उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी से बचाने में मदद करना है। कई बार लोगो के आधार कार्ड से अवैध रूप से सिम कार्ड ले लिए जाते है। जिनका गलत इस्तेमाल होने लगता है। इस धोखाधड़ी को रोकने के लिए टैफकॉप को लॉन्च किया गया है।
इस पोर्टल के माध्यम से उपभोक्ता आसानी से यह पता कर सकते हैं कि उनके नाम और आधार कार्ड पर कितने सिम कार्ड चल रहे है यदि आपको कोई ऐसा नंबर दिखता है जो अपने नहीं लिया है तो उसे तुरंत बंद भी कर सकते हैं। इस धोखाधड़ी को रोकने और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए ये एक महत्वपूर्ण कदम है।
TAFCOP पोर्टल के मुख्य बिंदु
| विषय | विवरण |
| पोर्टल का नाम | TAFCOP पोर्टल |
| TAFCOP का पूरा नाम | टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन |
| पोर्टल का उद्देश्य | अपने नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं यह जांचना और गड़बड़ी होने पर उन्हें बंद करना |
| पोर्टल की शुरुआत | 2023 |
| पोर्टल का क्षेत्र | केंद्र सरकार |
| संबंधित मंत्रालय | दूरसंचार विभाग, संचार मंत्रालय |
| वर्तमान स्थिति | सक्रिय (Active) |
| लाभार्थी | सभी भारतीय दूरसंचार उपभोक्ता |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन (Online) |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://sancharsaathi.gov.in/ |
| हेल्प लाइन नंबर | 14422 |
TAFCOP पोर्टल से होने वाले लाभ
टैफकॉप पोर्टल से होने वाले लाभों के बारे में आप नीचे देख सकते है :-
- TAFCOP पोर्टल की मदद से आप आसानी से यह जान सकते है, कि आपके आधार कार्ड पर कितने मोबाइल सिम चल रहे है।
- इस पोर्टल की मदद से जिस भी कस्टरमर के पास 9 से ज्यादा कनेक्शन है, तो उन्हें SMS द्वारा जानकारी भेजी जाएगी। ताकि वो टैफकॉप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उन सिम कनेक्शन को बंद कर सकते है जिनका वो इस्तेमाल नहीं कर रहे है।
- अगर आपके नाम पर कोई धोखाधड़ी से सिम चला रहा है तो आप पोर्टल पर जाकर सभी नम्बरों को बंद कर सकते है।
TAFCOP पोर्टल के लिए जरूरी दस्तावेज
इस पोर्टल के लिए जिन भी दस्तावेजों की जरूरत उसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर जो चल रहा है और आधार कार्ड के साथ लिंक हो।
- ईमेल आईडी।
- परमानेंट रेजिडेंट सर्टिफिकेट
TAFCOP डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- टैफकॉप ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले डाउनलोड लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.cdot.KYM&pli पर जाना है।
- लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक सर्च वाला पेज ओपन होगा।

- इसमें आपको सर्च बार में Tafcop लिखना है और सर्च के बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने कई सारे ऐप खुल जाएंगे।

- जिनमे से आपको SANCHAR SAATHI वाले ऐप को सेलेक्ट करना है।
- सेलेक्ट करते ही वहा इनस्टॉल वाला पेज खुल जाएगा।

- इस पेज पर आपको Install वाले बटन पर क्लिक करना है।
- इस तरह आपका टैफकॉप इनस्टॉल हो जाएगा।
अगर 9 या उससे ज्यादा सिम कनेक्शन हो तो क्या करें?
- आपको सबसे आधिकारिक वेबसाइट https://tafcop.dgtelecom.gov.in पर जाना है।
- जहा एक पेज ओपन होगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है और ओटीपी वाले बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी कोड आ जाएगा।
- अब ओटीपी कोड डालकर वेरिफाई करें और Validate वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
- ऐसा करते ही आप स्क्रीन पर एक्टिव हुए सारे नंबर देख सकते है।
- इसके बाद जिस नंबर को बंद करना है उसके सामने “ज़रूरी कार्रवाई करें” के बटन पर क्लिक करें
- अब आप अपने बिना यूज़ के नंबर को बंद कर सकते है।
अपने मोबाइल नंबर को अपने आधार से जोड़ने का तरीका
अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से जोड़ने के लिए नीचे दिए कुछ आसान तरीकों को अपना सकते है :-
- स्बसे पहले आपको UIDAI की वेबसाइट से आधार अपडेट या सुधार फॉर्म डाउनलोड करना हैं।
- इसके अलावा आप अपने नजदीकी आधार केंद्र से भी यह फॉर्म ले सकते हैं।
- अब आपको फार्म में सभी जरूरी जानकारी भरनी है और अपने आधार कार्ड की एक कॉपी और अपना पहचान प्रमाण जैसे पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि फॉर्म के साथ जोड़ने है।
- उसके बाद आधार केंद्र में आप फार्म के साथ अपनी बायोमेट्रिक जानकारी भी दे।
- वहा से आपको एक पर्ची मिलेगी। जिसके कुछ दिनों के अंदर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो जाएगा।
TAFCOP पोर्टल से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQ)
TAFCOP पोर्टल एक सरकारी वेबसाइट है, जहाँ आप आसानी से यह जान सकते हैं कि आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर चल रहे हैं।
भारत में मोबाइल फोन रखने वाला कोई भी व्यक्ति इस पोर्टल का इस्तेमाल कर सकता है।
इसका मकसद यह है कि किसी के नाम पर बिना जानकारी के मोबाइल नंबर जारी न हो और उपभोक्ता धोखाधड़ी से बच सकें।
नहीं, यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त है।
हाँ, अगर आपके नाम पर गलत तरीके से नंबर निकला है तो शिकायत करने पर उसे बंद करवाया जा सकता है।
निष्कर्ष
आज की इस पोस्ट में हमने आपको “TAFCOP पोर्टल” के बारे में जानकारी दी है आशा करते ही कि आपको दी गई पूरी जानकारी पसंद आई होगी। दोस्तों अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी है तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सभी अपने अनचाहे नंबरो को बंद कर सके।